अजय प्रताप सिंह महासचिव और विनोद बंसल बने कोषाध्यक्ष,
पलवल (मुकेश कुमार हसनपुर) 10 जुलाई :- लायंस क्लब पलवल के नवनियुक्त अध्यक्ष नरोत्तम गर्ग ने आज अपनी कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमें अजय प्रताप सिंह को महासचिव, विनोद बंसल को कोषाध्यक्ष और प्रथम उपाध्यक्ष डा. नरोतम गोयल, द्वितिय उपाध्यक्ष कर्ण अत्री, तृतीय उपाध्यक्ष बलवंत जैन को बनाया गया है। पीआरओ बंसीधर मखीजा होगे व विपिन सिंगला सह सचिव होगे।
अध्यक्ष गर्ग ने कुछ कमेटियां भी बनाई है और हर कमेटी का एक चेयरमैन नियुक्त किया है। लायंस भवन में चलने वाले सिलाई कढाई स्कूल का चेयरमैन राजेन्द्र कालडा को बनाया गया है तथा भवन में आंखो व दांतो का चैकअप सैंटर का चेयरमैन अजय सिंगला को बनाया गया है। इसी तरह ब्यूटी पार्लर सैंटर का चेयरमैन ब्रिज मोहन तायल को बनाया गया है। ग्रोथ कमेटी का चेयरमैन केशव मुंजाल, पर्यावरण बचाओ कमेटी का चेयरमैन युधिष्ठर गोयल, वित्त विभाग का चेयरमैन भारत भूषण गोयल, कैंसर सहायता कमेटी का चेयरमैन डा. सुनील गोयल, रक्तदान कमेटी का चेयरमैन लोकनाथ कालडा, स्वास्थय जांच शिविर का चेयरमैन डा. मनोहर लाल मनचंदा को बनाया गया है।
इसके इलावा अजय अग्रवाल, अशोक अरोड , अनिल गोयल, अनिल गुप्ता, ब्रिज मोहन तायल, डा. आर पी गुप्ता, डा. शमीम अहमद, डा. मनोहर लाल मनचंद , डा. सुभाष गोयल, डा. सुनील गोयल, विधायक दीपक मंगला, केशव मुंजाल, लोकनाथ कालडा, मनोज मंगला, पदम जैन, राजेन्द्र कालडा, राजेश्वर गर्ग, सचिन मंगला, सुनील बंसल, सुशील कथूरिया, नितिन जैन, विजय सिंगला, जितेन्द्र शर्मा, आसानंद छाबडा, राहुल गुप्ता, पराग कालडा को बोर्ड आफ डायेरक्टर बनाया गया है।